Breaking News

बाबा गुरचरण सिंह बेदी का जन्म दिहाड़ा 20 को

श्रीगंगानगर के जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार के संस्थापक बाबा गुरचरण सिंह जी बेदी का 129वां जन्मदिहाड़ा 20 अप्रेल को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रधान गुरबचन सिंह वासन ने बताया कि इस अवसर पर शुक्रवार प्रात: 9 बजे अखंड साहिब पाठ आरंभ होगा। इसका भोग 20 अप्रेल को प्रात: 8.45 बजे पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके बाद सुबह 9 से 10 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें हुजूरी रागी जत्था भाई हरविंदर सिंह हीरा व कथावाचक ज्ञानी संतोख सिंह कथा कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा।

No comments