कोटा में राष्ट्रीय अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता 20 से
राजस्थान राज्य कुश्ती संघ की मेजबानी में कोटा में पहली बार अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता नयापुरा खेल परिसर स्थित रघुराई एंडो स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 20 अप्रेल से 22 अप्रेल तक होगी। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 अप्रेल को सुबह 10.30 बजे लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव दत्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही हैं।
No comments