Breaking News

सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना 194 गिरकर 90,921 पर आया

चांदी 99,092 किलो बिक रही; कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
सोने और चांदी के दाम में आज 2 अप्रैल को गिरावट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 194 रुपए गिरकर 90,921 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 91,115 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है।
एक किलो चांदी की कीमत 549 रुपए गिरकर 99,092 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,641 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने पिछले हफ्ते 27 मार्च को 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

No comments