भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने 1,800 करोड़ ड्रग्स जब्त किए
भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने 12-13 अप्रेल को एक संयुक्त अभियान चलाया और 300 किलो से अधिक ड्रग्स जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 1800 करोड़ रुपए है। यह अभियान काल्पनिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा(आईएमबीएल) के पास समुद्र में चलाया गया। संदिग्ध नाव ने ड्रग्स को समुद्र में फेंकने की कोशिश की और भागने के प्रयास में आईएमबीएल की ओर भाग गई। आईसीजी पोत ने तुरंत अपनी समुद्री नाव टीम को फेंके गए ड्रग्स को बरामद करने के लिए भेजा और भागते हुए जहाज का पीछा भी किया। हालांकि, संदिग्ध नाव अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसने में कामयाब हो गए।

No comments