पूर्वी राजस्थान को जल्द मिलेगा पानी:अंतिम चरण में रामगढ़-महलपुर बैराज के लिए 168 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण
राजस्थान सरकार पूर्वी राजस्थान में पेयजल की समस्या को जल्द दूर करने जा रही है। संशोधित पार्वती कालीसिंध चम्बल परियोजना के कार्य तेजी से चल रहे हैं।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में दो बैराज बनाए जाएंगे। किशनगंज तहसील में कूल नदी पर रामगढ़ बैराज और पार्वती नदी पर मांगरोल और किशनगंज तहसील में महलपुर बैराज का निर्माण होगा।
इन बैराज के लिए 8 गांवों की करीब 168 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

No comments