Breaking News

जयपुर में एक निगम के साथ वार्डों का पुनर्गठन जारी, 133 आपत्तियां मिलीं


जयपुर में एक नगर निगम करने की प्रक्रिया के साथ वार्डों के पुनर्गठन का काम भी चल रहा है। 17 अप्रेल तक वार्डों के पुनगर्ठन को लेकर आपत्तियां मांगी थीं। कलक्ट्रेट और निगम कार्यालयों में 133 आपत्तियां दर्ज की गईं। इनमें से ज्यादातर आपत्तियां कांग्रेस की ओर से दर्ज करवाई गई हैं। वार्डों में आबादी की असमानता सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा कुछेक आपत्तियां ऐसी हैं, जिनमें एक कॉलोनी को दो वार्डों में कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आपत्तियों को निस्तारित कर वार्डों की सीमाओं का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

No comments