राजस्थान स्थापना दिवस पर 11000 महिलाओं का घूमर, बना वल्र्ड रिकॉर्ड
राजस्थान स्थापना दिवस पर गुजरात के सूरत स्थित मरुधर मैदान में 11000 महिलाओं ने एक साथ घूमर नृत्य कर वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इस आयोजन ने राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी। इनमें 8 से 70 साल की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल थीं और उन्होंने 20 मिनट तक लगातार राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य किया।
राजस्थान युवा संघ ने इस उपलब्धि के लिए एक महीने की तैयारी की थी। विशेष टीम ने सूरत की महिलाओं को प्रशिक्षित किया, जिसमें घूमर कोरियोग्राफर रोहित शर्मा और अन्य सदस्य शामिल थे। पहले जयपुर में 6000 महिलाओं द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड अब 11000 महिलाओं द्वारा तोड़ा गया।

No comments