Breaking News

करौली में स्वरोजगार की नई पहल:प्योर इंडिया ट्रस्ट ने 10 गरीब परिवारों को दिए ठेले

करौली में प्योर इंडिया ट्रस्ट ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल की है। ट्रस्ट ने 'बनो उद्यमीÓ कार्यक्रम के तहत 10 युवाओं और महिलाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराए हैं।
डीईओ ऑफिस के पास आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम और जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवारी मौजूद रहे। दोनों ने फीता काटकर नए व्यवसायों का उद्घाटन किया।

No comments