Breaking News

निगम ने 108 संपत्तियां सीज की, 18.68-करोड़ की वसूली:अब तक का सर्वाधिक टैक्स जमा किया, आयुक्त बोले- यह शहर के हित में जरूरी

नगरीय विकास कर वसूली को लेकर उदयपुर नगर निगम ने अब तक के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा टैक्स वसूली इस साल में की है। निगम ने टैक्स नहीं कराने वालों के खिलाफ सख्ती करते हुए एक-एक कर कुल 108 संपत्तियों को सीज किया था। जिससे निगम की तिजोरी में टैक्स जमा हुआ। निगम ने राज्य सरकार से मिले लक्ष्य को भी पूरा कर लिया।
नगर निगम उदयपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 18.68 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड राशि अर्जित की है। आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि निगम द्वारा तय किए गए नगरीय विकास कर इस वर्ष के लक्ष्य को समय पर प्राप्त कर लिया है।

No comments