बरसात से सड़कों पर पसरा कीचड़, लोग परेशान
श्रीगंगानगर इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब भी असर बनाए हुए हैं। इसके चलते शुक्रवार सुबह बरसात से शहर की सड़कें भीग गई। इससे सड़कों पर कीचड़ पसर गया। सर्दी बढ़ गई और सड़कों पर निकले लोग परेशान होते नजर आए। इलाके में पिछले 24 घंटे से हालात ऐसे ही बने हुए हैं। कुछ दिन पहले तक विदा होती नजर आ रही सर्दी ने एक बार फिर तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे ऊनी कपड़ों का उपयोग बढ़ गया है। रात के समय रजाइयों का उपयोग हो रहा है।
No comments