Breaking News

एमपी में तापमान 4 डिग्री गिरा, राजस्थान में भी बढ़ी सर्दी

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद हवाएं चलने से मैदान इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। राजस्थान में भी ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चूरू, गंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़ में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। 7 मार्च से प्रदेश में फिर से तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों यानी पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

No comments