सफाई कर्मी की पत्नी घर से जेवरात और नगदी लेकर गायब
श्रीगंगानगर नगर परिषद में एक सफाई कर्मचारी की पत्नी अपने घर से सोने के जेवरात और नगदी लेकर गायब हो गई है। उसके पति ने फाजिल्का जिले के एक युवक के साथ पत्नी के कहीं चले जाने की आशंका जताते हुए जवाहरनगर थाने में रिपोर्ट दी है, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक जवाहरनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले सोनू वाल्मीकि द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। सोनू ने बताया कि डबवाली निवासी आरती से लगभग 10 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। विगत 22 फरवरी को सुबह 6:30 बजे वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। वह दोपहर लगभग 2 बजे घर आया तो आरती नहीं मिली।

No comments