Breaking News

सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना 86,027 पर आया, चांदी 96,422 प्रति किलो

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 10 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 32 रुपए गिरकर 86,027 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 86,059 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ?86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
एक किलो चांदी की कीमत आज 302 रुपए कम होकर 96,422 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,724 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

No comments