Breaking News

शीतला माता मंदिरों में बास्योडा के पूजन शुरू

श्रीगंगानगर शहर में आज सोमवार को बास्योडा के पूजन हुए। लोगों ने शीतला माता मंदिरों में पूजा अर्चना की। इन मंदिरों में रविवार देर रात से ही लोगों की भीड़ उमडऩे लगी। इन लोगों ने अल  सुबह से पूजन शुरू कर दिए । शहर के सी ब्लॉक स्थित शीतला माता वाटिका में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे।
इन लोगों ने रविवार को बनाए ठंडे पकवानों के भोग शीतला माता को लगाए। इन पकवानों के भोग लगाने के बाद इनका घरों में पूरा दिन  उपयोाग किया गया। वाटिका से बाहर दूर तक भक्तों की कतार नजर आ रही थी। यहां सुबह करीब ग्यारह बजे तक लोग धोक लगाने के लिए पहुंचते रहे। घरों में सुबह ठंडे पानी से स्नान किया गया। ठंडे भोजन का उपयोग करने के बाद ही चाय, कॉफी आदि उपयोग की गई। शहर के ई ब्लॉक की शीतला माता वाटिका के पास गुब्बारों और खिलौनों की दुकानें भी सजी।

No comments