जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
हनुमानगढ़ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार जिला कलक्टर कानाराम की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़ ने समस्त रिपोर्टिंग एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक में पीएमओ डॉ. शंकर सोनी, जिला औषधि केन्द्र के डीपीसी डॉ. प्रीतमोहिन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन चिकित्सा संस्थान की समय-समय पर जांच करें। उन्होंने कहा कि जिले में नशा छोडऩे वाले व्यक्तियों की जानकारी भी लें।

No comments