Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप भारतीय किसानों के लिए बड़ी चुनौती, सरकार सतर्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के किसानों के लिए नई चुनौती बनते जा रहे हैं। अमेरिका चाहता है कि भारत उसके किसानों से मक्का, गेहूं, कपास और मकई खरीदे लेकिन भारत ने अपने किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
हाल ही में अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत की कृषि व्यापार नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भारत को अपना एग्रीकल्चर मार्केट अमेरिका के लिए खोल देना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत कुछ मात्रा में अमेरिकी कृषि उत्पादों का आयात कर सकता है लेकिन पूरी तरह से इनकार करना सही नहीं है।

No comments