Breaking News

जेब पर अब भारी पड़ेगा सफर, पंजाब के सबसे महंगे टोल के फिर बढ़े रेट

पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना-जालंधर हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा टोल रेट में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए टोल प्लाजा के मैनेजर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नए रेट लागू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की गाइडलाइन के चलते इस बार 5त्न टोल रेट में बढ़ोतरी की गई है जो 31 मार्च रात 12 बजे लागू हो जाएगी।

No comments