Breaking News

जेल कर्मियों के लिए ऑफर! पकड़वाओ मोबाइल, रिवॉल्वर, छुरा...करो कमाई

राजस्थान की विभिन्न जेलों में आए दिन मोबाइल फोन सहित अन्य प्रतिबंधित चीजें मिलती रही है। इसे लेकर जेल प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी है। प्रतिबंधित सामान पर रोक लगाने के लिए जेल प्रशासन ने अब एक नया तरीका निकाला है। जो कर्मचारी गोपनीय रूप से प्रतिबंधित सामान के बारे में जानकारी देगा। जेल प्रशासन की ओर से उसे विशेष इनाम दिया जाएगा। इस संबंध में जेल डीजी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

No comments