वित्त वर्ष की समाप्ति पर अधिकाधिक टैक्स जुटाने की कवायद, कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक
वित्त वर्ष की समाप्ति में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं, लिहाजा अधिक से अधिक टैक्स जुटाने की कवायद जिला स्तर पर तेज हो गई है। इस गरज से शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट में एक बैठक बुलाई गई जिसमें जिला कलेक्टर डॉ मंजू, जीएसटी डिपार्मेंट सहित टैक्स जताने वाले अन्य विभागों के साथ व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त रामेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला कलक्टर डॉ मंजू ने व्यापारियों द्वारा की जा रही रिटर्न फाईलिंग की सराहना की। उन्होंने मार्च माह की समाप्ति से पहले अधिकाधिक राजस्व राजकोष मे जमा करवाने के लिए प्रेरित किया।

No comments