Breaking News

भाजपा सरकार का विनेश फोगाट को नौकरी का ऑफर

हरियाणा की भाजपा सरकार ने रेसलर विनेश फोगाट को सरकारी नौकरी का ऑफर दिया है। यह ऑफर तब दिया गया है, जब वह कांग्रेस के टिकट पर एमएलए बन चुकी हैं। कल हुई कैबिनेट मीटिंग में विनेश को सिल्वर मेडलिस्ट जैसे सम्मान के तौर पर 3 चॉइस दी गईं। जिसमें नौकरी के अलावा 4 करोड़ कैश और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से प्लॉट का भी ऑफर दिया गया है।
वर्ष 2024 में हुए पेरिस ओलिंपिक में विनेश फोगाट 100 ग्राम बढ़े वजन की वजह से वह फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही बाहर हो गईं थी।

No comments