राजकीय वृद्धाश्रम में पतंजलि योग समिति ने करवाए प्राणायाम
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के नजदीक गांव ख्यालीवाला स्थित राजकीय वृद्धाश्रम शकुंतला सदन में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे के उपलक्ष्य में योग शिविर लगाया गया। इसमें वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को विभिन्न योगासन करवाए गए।
योग समिति की प्रदेश संवाद प्रभारी पूजा नागपाल के अनुसार प्रदेश संवाद प्रभारी नागपाल ने योग का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करके हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस मौके पर महिला पतंजलि योग समिति की जिला संवाद समिति प्रभारी सुषमा अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments