Breaking News

राजस्थान में आज से बदला अदालतों का समय

राजस्थान की अदालतों का आज से समय बदल गया है। हाईकोर्ट से लेकर प्रदेश की अधीनस्थ अदालतें अब सुबह की शिफ्ट में चलेगी। हाईकोर्ट में सुबह 8 बजे लेकर दोपहर 1 बजे तक और अधीनस्थ अदालतों में सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक सुनवाई होगी।
अदालतें 27 जून तक मॉर्निंग शिफ्ट में काम करेगी। प्रदेश में अदालतों की स्थापना के बाद से ही गर्मियों में कोट्र्स मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होती है। जुलाई से फिर अदालतें अपने रूटीन समय पर संचालित होगी।
नई समय सारिणी के तहत हाईकोर्ट में रजिस्ट्री और अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यालय का समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

No comments