Breaking News

आदर्श विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

श्रीगंगानगर में विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक का वार्षिकोत्सव रविवार को बालाजी धाम के सामने स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।
विद्यालय व्यवस्थापक सुरेन्द्र चनाणी ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, पुलिस उप महानिरीक्षक गौरव यादव, समाजसेवी महेश पेड़ीवाल, अमरचंद बोरड़ आदि थे।
मुख्य अतिथि प्रहलाद राय टाक ने कहा कि आदर्श विद्या मंदिर द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य गीता सामंत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी दी।

No comments