Breaking News

शिवराज की पत्नी ने दोनों बहुओं के साथ किया डांस

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय आज विवाह बंधन में बंध जाएंगे। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आज सुबह 10 बजे से भात की रस्म हुई। कार्तिकेय के मामा पक्ष के लोग भात लेकर आए। लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत आज चौहान परिवार की बहू बनेगी। मंत्री की पत्नी तिलक और मीठा खिलाकर उनका स्वागत करेगी। इसके बाद नाश्ता और दोपहर में लंच होगा। पैलेस में तीन दिन से शादी के फंक्शन चल रहे हैं।
इससे पहले बुधवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भी पत्नी साधना सिंह के साथ डांस किया था।

No comments