Breaking News

अमरीका में आसमान छू रही अंडों की कीमतें

अमरीका में इन दिनों अंडों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अब दूसरे देशों से अंडे लाने लगे हैं जिससे तस्करी के मामले भी बढ़ गए हैं। अमरीका के कई शहरों में अंडों की कीमतें 10 डॉलर तक पहुंच चुकी हैं। इसकी तुलना में मैक्सिको में अंडे बहुत सस्ते हैं जहां एक दर्जन अंडे 2 डॉलर से भी कम में मिल रहे हैं। इस वजह से कुछ लोग चोरी-छिपे मैक्सिको से अंडे लाकर अमरीका में बेच रहे हैं।

No comments