Breaking News

मीसा भारती के साथ राबड़ी पहुंचीं ईडी ऑफिस

जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी दफ्तर में आज राबड़ी देवी से पूछताछ होगी। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ईडी दफ्तर पहुंच गईं हैं। उनके साथ मीसा भारती भी मौजूद हैं। दोनों एक ही गाड़ी में श्वष्ठ दफ्तर पहुंचीं हैं। इसके साथ ही आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को समन जारी किया है। दोपहर के बाद तेजप्रताप यादव भी ईडी दफ्तर पहुंचेंगे। पहली बार जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए तेजप्रताप को बुलाया गया है।

No comments