क्रिकेट में जीत के जुलूस के दौरान पथराव, सेना तैनात
मध्यप्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी।
पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया।

No comments