झूलेलाल मंदिर में चेटीचंड महोत्सव का आयोजन
रायसिंहनगर. कस्बे के श्री झूलेलाल मंदिर में चेटीचंड महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवक-युवती व समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने चेटीचंड,नववर्ष व नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं
देकर झूलेलाल के भजनों पर सिंधी नृत्य प्रस्तुत किया।
महिला मंडल व प्रमुख व्यक्तियों ने झूलेलाल की ज्योत प्रज्वलित कर सनातन धर्म का ध्वज फहराया। इसके उपरान्त नगर के मुख्य मार्गों पर भगवान झूलेलाल की पालकी सजाकर अध्यक्ष रमेश फुलिया व मंदिर के पुजारी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया।
इस मौके पर आतिशबाजी का प्रदर्शन कर सिंधी डांडिया के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य मार्गों पर सतीश कुमार सुखी, कन्हैया फुलिया, बसंत फुलिया और नरेश ठक्कर सहित अन्य सेवाभावी व्यक्तियों ने जगह-जगह पर छबील लगाकर जलपान की व्यवस्था की। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गोयल व पार्षद फतेहचंद ने सरकारी सर्विस में चयनित और भारतीय सिंधु सभा इकाई व भानुशाली सिंधी समाज ने शहीद हेमू कालानी की शहादत दिवस पर आयोजित रंगभरों प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

No comments