Breaking News

श्रीकृष्ण परनामी महिला सत्संग समिति ने फाग महोत्सव मनाया

श्रीकृष्ण परनामी महिला सत्संग समिति हनुमानगढ़ ने 12वें फाग महोत्सव का आयोजन टाउन के भटनेर पैलेस में किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं सहित शहर की कई महिलाओं ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और प्रेमभाव का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी मंजू बालकिशन खदरीया ने बाल गोपाल को रंग और गुलाल अर्पित करने के साथ की। इसके बाद महिलाओं ने भक्तिरस में डूबते हुए फूलों की होली खेली। साथ ही, नन्हे लड्डू गोपाल को विशेष रूप से सजाया गया। समिति की सदस्य मंजू बालकिशन खदरिया ने बताया कि सतगुरु सदानंद महाराज के आशीर्वाद से पिछले 11 वर्षों से हर ग्यारस को कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

No comments