Breaking News

श्री कल्याण भूमि समिति खरीदेगी नया शव वाहन

श्री कल्याण भूमि समिति, पदमपुर रोड श्री गंगानगर कार्यकारिणी की बैठक 29 मार्च को समिति अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्तमान शव वाहन की जर्जर स्थिति पर विचार करते हुए नया शव वाहन खरीदने पर विचार किया गया था।
सभी सदस्यों की राय थी कि वर्तमान शव वाहन बहुत पुराना हो  गया है जिस पर नया शव वाहन खरीदने पर सहमति व्यक्त की गई। इसके लिए पवन अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। नया वाहन दानदाताओं के सहयोग से खरीदा जाएगा, जिस पर लगभग 25 लाख की लागत आएगी। बैठक में कल्याण भूमि के अन्य विकास के विषयों पर भी विचार किया गया।

No comments