Breaking News

भगवान राम के जीवन आदर्श पर चलने का दिया उपदेश

श्रीगंगानगर में सिद्ध श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामानगर में चल रही भजन संध्या में चित्रकूट से महेंद्र मानसमणि महाराज पहुंचे। उनके  मंदिर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। महाराज श्री ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भजन प्रस्तुत किए।
बाबा श्याम और भगवान श्री राम के जीवन आदर्श पर चलने का सभी श्रद्धालुओं को उपदेश दिया।
महाराज ने कहा कि सुख-दु:ख जीवन नैया के दोनों फेरे हैं। इसलिए कभी भी सुख में ज्यादा प्रसन्न नहीं होना और दुख में ज्यादा विक्षोभ में नहीं जाना चाहिए।

No comments