Breaking News

एडवांस रुपए लेकर लेबर उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ईंट भ_ा के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार हरिराम भाट ने दर्ज करवाए मुकदमे में शंकरलाल, राजू और सुखदेव पर ईंट भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम करने वाले मजदूर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर उससे 1 लाख 50 हजार रुपए विगत 19 जून 2024 को ले लिए। उक्त आरोपियों ने उसे मजदूर उपलब्ध नहीं करवाए और एडवांस लिए हुए रुपए भी वापस नहीं किया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

No comments