Breaking News

फाटक गोशाला में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गोशाला में गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। यह पाठ सुंदरकांड मित्र मंडल, प्राचीन हनुमानगढ़ टाउन की ओर से किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गो माता की सेवा व संरक्षण के संकल्प को दोहराया। फाटक गोशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि फाटक गोशाल में दुर्घटना में घायल,बीमार व असहाय गोवंश के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए प्रत्येक अमावस्या पर हवन किया जाता है। गोशाला के अध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

No comments