पद्मव्यूहÓ बन गया है पपेरलीक का संकट : राहुल
लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पेपरलीक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आज कहा कि पूरे देश में पेपरलीक हो रहे हैं और छात्रों के भविष्य के लिए यह 'पद्मव्यूहÓ संकट बन गया है।
गांधी ने कहा छह राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य ख़तरे में-पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे ख़तरनाक पद्मव्यूह बन गया है। पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है, उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी, मेहनत से बेहतर हो सकती है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

No comments