Breaking News

सीएम भजनलाल आज लेंगे कैबिनेट बैठक, होंगी बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। खासतौर पर यमुना जल से जुड़े मामलों, वित्त विधेयक और विनियोग विधेयक पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं से संबंधित कई बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हो रही इस कैबिनेट बैठक को लेकर विशेष उत्साह है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिछले तीन दिन से महिलाओं के अलग-अलग समूहों से बातचीत कर रहे हैं राजस्थान सरकार महिलाओं के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

No comments