बीच सडक़ पर दीया कुमारी ने लगा दी अधिकारियों की क्लास
राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी तब अधिकारियों पर गुस्से से बिफर पड़ी, जब उन्होंने हाईवे के काम में लापरवाही देखी. हाल में ही वह हाईवे पर निरीक्षण करने पहुंची थीं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी जोधपुर से बाड़मेर रवाना हुई थीं। इस दौरान उन्होंने बांगुड़ी पचपदरा हाइवे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को खूब फटकारा और नोटिस भी दिया।

No comments