जन्मदिन पर पूजा-अर्चना करने तनोट पहुंचीं पूर्व सीएम राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को अपना जन्मदिन जैसलमेर जिले के तनोटमें मना रही हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले शुक्रवार को ही वे जैसलमेर पहुंच गईं। वहां से सडक़ मार्ग से सीधे तनोट गईं और शाम की आरती में शामिल हुईं। रात तनोट में ही विश्राम किया। शनिवार सुबह अपने जन्मदिन के मौके पर तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद हवन का आयोजन किया। यज्ञ में पूर्व सीएम के साथ जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी समेत कई नेता मौजूद रहे।
No comments