Breaking News

नवदुर्गा युवा सेवा समिति ने किया होलिका महोत्सव का आयोजन


नवदुर्गा युवा सेवा समिति ने होलिका महोत्सव का आयोजन हनुमानगढ़ जंक्शन धानमंडी स्थित नवदुर्गा मंदिर में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक होली महोत्सव में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान व्यापारी हैप्पी मोंगा ने अपने परिवार सहित पंडित शिवभगवान के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। शुभ मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने अग्नि को नारियल, गेहूं की बालियां और पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-शांति की प्रार्थना की।

No comments