Breaking News

राजकॉप ऐप में आया नया फीचर, महिलाओं को तुरंत मिलेगी हेल्प

राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक नया कदम उठाया गया है। राजकॉप ऐप में नीड हेल्प नामक फीचर जोड़ा गया है, जिसमें महिलाओं को बिना समय गंवाए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस ऐप की मदद से स्कूल, कॉलेज, बाजार या भीड़ भाड़ वाली जगहों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ मनचलों के छेड़छाड़ करने पर तत्काल कालिका पुलिस पहुंचकर मनचलों पर कार्रवाई होगी। अलवर जिले में करीब तीन हजार से ज्यादा बालिकाओं और महिलाओं को यह उप डाउनलोड करवाया जा चुका है।

No comments