Breaking News

रिटायर्ड कर्मचारी आरटीयू में धरने पर बैठे:पेंशन के आदेश जारी करने की मांग

कोटा में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों को पैसे जमा करवाने के दो साल बाद भी पेंशन नहीं मिली। विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी आंदोलन पर उतर गए। आज भी रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रशासनिक ब्लॉक में जमकर नारेबाजी। फिर रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। रिटायर्ड कर्मचारी 25 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह से पहले पेंशन आदेश जारी करने की मांग पर अड़ गए। रिटायर्ड कर्मचारियों के समर्थन में यूनिवर्सिटी के वर्तमान कर्मचारी भी उतर गए।
कर्मचारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष हरिकुमार शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों से सरकार की पॉलिसी के तहत यूनिवर्सिटी ने करोड़ों रुपए अपने खाते में जमा करवा लिया। लेकिन पेंशन लागू नही की। जबकि सरकार ने आदेश जारी कर रखे है।

No comments