Breaking News

द्रौपदी मीना का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज

जयपुर निवासी द्रौपदी मीना ने पारंपरिक लाख कला के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में अपना नाम दर्ज कराया है। वे देश की पहली महिला लाख आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने इस पारंपरिक कला को नए आयाम दिए हैं और इसे न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा है। द्रोपदी इन दिनों राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में आयोजित कला मेले में अपनी कला को प्रदर्शित कर रही हैं।

No comments