Breaking News

गणगौर की तीज आज, शहर में कई जगह होंगे आयोजन


श्रीगंगानगर में गणगौर की तीज के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में विभिन्न अयोजन होंगेे। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। शहर के महावीर दल मंदिर, महिला पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजन होंगे।
बीकानेर गवरजा समिति और श्री माहेश्वरी महिला समिति की ओर से शाम को शहर के गणगौर नगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों होते हुए महावीर दल मंदिर पहुंचेगी। जहां गणगौर का पूजन किया जाएगा।
महावीर दल मंदिर परिसर में शहर की प्रसिद्ध सेठ लच्छीराम गीदड़ा की गणगौर भी पहुंचेगी। वहीं जवाहर नगर की दादी बामणी की गणगौर का पूजन किया जाएगा। शहर में इसके लिए सोमवार सुबह से तैयारियां शुरू हो गई। शहर के पुरानी आबादी स्थित महिला पार्क में प्रतिवर्ष गणगौर पर विशेष आयोजन होते हैं।

No comments