Breaking News

डीजीपी का आदेश: मैस बहिष्कार अनुशासनहीनता, सख्त कार्रवाई होगी

अपनी मांगों को लेकर मैस बहिष्कार की योजना बना रहे पुलिसकर्मियों को लेकर राजस्थान के डीजीपी यूआर साहू ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा है कि कुछ असंतुष्ट और रिटायर्ड कर्मचारी अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।
डीजीपी ने आदेश में मैस बहिष्कार को अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं वेतन विसंगति, पदोन्नति और अन्य मांगों को लेकर विरोध जता रहे पुलिसकर्मियों को मार्गदर्शन देने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए सभी रेंज आईजी, एसपी और कमांडेंट को निर्देश जारी किए गए हैं।

No comments