Breaking News

तीन हैरोइन तस्करों को तीन-तीन वर्ष कठोर कारावास

हनुमानगढ़ जिले में संगरिया में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलवंत सिंह भारी की अदालत ने तीन हैरोइन तस्करों को तीन-तीन वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और भारी जुर्माना लगाया।
विशिष्ट लोक अभियोजक गुरलाल मान नगराना ने बताया कि संगरिया थाना में 2 मार्च 2022 को तत्कालीन थाना प्रभारी विजय कुमार ने एक सूचना के आधार पर संगरिया में एक मकान पर छापा मारा। मकान में किराए पर रहने वाले विकास को गिरफ्तार किया। उसके कमरे की अलमारी में रखी पॉलिथीन की थैली में 58 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी।

No comments