जेल में प्रतिबंधित सामान पकड़वाओ, इनाम पाओ
जेल में मोबाइल सहित अन्य प्रतिबंधित सामान पहुंचने की सूचना देने वाले कार्मिक को जेल प्रशासन की ओर से विशेष इनाम दिया जाएगा। सही और सटीक सूचना देने वाले कर्मचारी को प्रमोशन का तोहफा भी दिया जाएगा।
इस संबंध में केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक अभिषेक शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना देने वाले को इनाम के रूप में कितनी राशि दी जाएगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की विभिन्न जेलों में आए दिन मोबाइल फोन सहित अन्य प्रतिबंधित चीजें मिलती रही हैं। इसे लेकर जेल प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। प्रतिबंधित सामान पर रोक लगाने के लिए जेल प्रशासन ने अब एक नया तरीका निकाला है।

No comments