Breaking News

445 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, थ्री व्हीलर और बिक्री के 4900 रुपए जब्त

अनूपगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे 911 के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गौरी शंकर उर्फ  गोल्डी के रूप में हुई है। वह गांव 15 ए अनूपगढ़ का रहने वाला है।
थाना प्रभारी ईश्वर जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक थ्री व्हीलर चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। आरोपी के पास से 445 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 4900 रुपए भी मिले।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा सप्लाई का काम करता है। वह अपने गांव से अनूपगढ़ में गांजे की पुडिय़ा बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments