Breaking News

जैसलमेर में 3 महीने बाद पकड़ा केबल चोर

जैसलमेर जिले की खुहड़ी थाना पुलिस ने पवन उर्जा संयंत्रों से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को 3 महीने बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रमण सिंह ने दिसंबर 2024 को अपने साथियों के साथ कोटड़ी गांव में लगे विंड मिल से केबल चोरी किया था।
खुहड़ी थाना पुलिस ने 3 महीने से चोरी के मामले में फरार चल रहे रमण सिंह को पकड़ा है। रमण सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। खुहड़ी थाना पुलिस अन्य चोरों की तलाश कर रही है।

No comments