Breaking News

छह राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना, 2 में लू चलेगी

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम की स्थिति होने को लेकर अनुमान जताया है। वेस्ट बंगाल और गुजरात के बड़े हिस्से में लू चलने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, गोवा, केरल समेत 6 राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। इनमें नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्य भी शामिल है। इधर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इससे सुबह-शाम के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

No comments