Breaking News

हरियाणा में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग, 2 घायल

भड़के ब्राह्मणों का कुरुक्षेत्र में हंगामा, तोडफ़ोड़-पथराव किया, पुलिस ने लाठीचार्ज कर रोका
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी आयोजकों के साथ मारपीट हुई। इसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए। दूसरे ब्राह्मणों को भी चोटें लगी हैं।
इसके बाद ब्राह्मण भड़क गए। वह यज्ञशाला से बाहर निकले और तोडफ़ोड़ व पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया। डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए।

No comments