राजस्थान में 25 मार्च के बाद फिर बढ़ेगा तापमान
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और उत्तरी हवाओं के असर से तापमान सामान्य स्तर पर आ गया है। शुक्रवार को प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली, और सभी शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 24 मार्च तक गर्मी से राहत बनी रहेगी, लेकिन 25 मार्च के बाद हवा की दिशा बदलने से तापमान बढऩे लगेगा।
बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और अधिकतर शहरों में तेज धूप रही। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में देर शाम हल्की ठंडी हवा चली।
बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और अधिकतर शहरों में तेज धूप रही। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में देर शाम हल्की ठंडी हवा चली।

No comments